4 डब्बा सफाई प्रणाली में सफलता हेतु पार्षदो की भूमिका महत्वपूर्ण साथ ही रामकी कंपनी का सकारात्मक सहयोग कचरा पृथकीकरण में आवश्यक – महापौर मीनल चौबे

नगर निगम रायपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर पार्षद, जनप्रतिनिधियों की भूमिकाओं एवं दायित्व पर कार्यशाला

सभी पार्षद अपने वार्डो को स्वच्छ रखने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने संकल्प लें – सभापति सूर्यकांत राठौड

पार्षद एवं अधिकारी टीम वर्क से मिलकर रायपुर शहर को स्वच्छ शहर बनाने कार्य करेंगे – आयुक्त संबित मिश्रा

पार्षदो को कार्यशाला में नये नियम की जानकारी दी गई

 

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नये नियमो की जानकारी रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदो को देने कार्यशाला रखी गयी। जिसमें नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, नगर निगम आयुका श्री संबित मिश्रा सहित एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती संजना संतोष हियाल, सर्वश्री दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी, खेम कुमार सेन, भोला राम साहू, नंदकिशोर साहू, जोन अध्यक्ष सर्वश्री गज्जू साहू, मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद श्रीमती गायत्री नवरंगे, श्रीमती सुषमा तिलक साहू, श्रीमती मीना ठाकुर, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती रामहीन कुर्रे, सर्वश्री रवि सोनकर, डॉ. मनमोहन मनहरे, महेन्द्र औसर, अर्जुन यादव, आनंद अग्रवाल, राजेश कुमार देवांगन, कृष्णा सोनकर, राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा, आशु चंद्रवंशी, खगपति सोनी, सहित जनप्रतिनिधियों पार्षदगणों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 में वार्ड पार्षदो की भूमिका प्रमुख होने जा रही है। इसमें 4 डब्बा सफाई प्रणाली व्यवस्था को सफल बनाने जनसहभागिता सहित जनप्रतिनिधि पार्षदों का पूर्ण सकारात्मक सहयोग आवश्यक है वहीं इस हेतु रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अनुबंधित सफाई कंपनी रामकी का सहयोग आवश्यक है। महापौर ने निर्देश दिये कि रामकी कंपनी के ठेका सफाई सुपरवाईजरो, वार्डप्रभारियों एवं कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नये नियमो 4 डब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी दी जाये एवं नागरिको को इस हेतु सभी वार्डों में वार्ड पार्षद की अगुवाई में लगातार जागरूक बनाया जाये। 2 3 बार जागरूकता अभियान के बाद भी कचरा पृथकीकरण का कार्य ना करने वालो पर व्यवस्था सुधार हेतु विधि अनुरूप कार्यवाही की जाये।
महापौर ने कहा कि अधिकारी कडाई से वार्डो में पार्षदो के साथ समन्वय कर रामकी कंपनी के कार्य की सतत मॉनिटरिंग करें एवं शत प्रतिशत क्षेत्र को रायपुर नगर निगम में कव्हर कर सभी घरो से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन लगातार प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करवाये ताकि शहर में कही भी नाली सडक पर कचरा ना दिखे एवं शहर साफ दिखे। महापौर ने कहा कि सामुदायिक भवन सडक निर्माण अन्य विकास कार्य कितने ही कर लिए जाये किंतु नगर निगम का मूल दायित्व शहर को स्वच्छ रखने का है यह प्रभावी तरीके से जब तक ना हो जाये तो शहर को स्वच्छ शहर नहीं कहा जा सकता । इसलिए सभी पार्षद वार्ड में सफाई को पहली प्राथमिकता पर रखे। ध्यान रखे जो साफ है वह ही पर्याप्त है।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने कहा कि नगर निगम में पहली बार सफाई को लेकर पार्षदो की महत्वपूर्ण भूमिका बनने जा रही है यह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अंतर्गत हो रहा है। सभी पार्षद वार्डो को स्वच्छ बनाने संकल्प लेकर कार्य करें अधिकारियों के साथ समन्वय रखकर वार्ड के रहवासी नागरिको को स्वच्छता को लेकर जागरूक बनाये। अधिकारीगण वार्डों में जगह जगह फैले पानी पाउच को उठवाकर स्वच्छता कायम करें एवं व्यवस्था सुधारने नियमानुसार संबंधितो पर कड़ाई करें।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत नये नियमों के शहर में कियान्वयन के कार्य में नगर निगम में यहां के वार्ड पार्षदो, जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी नगर निगम के वार्ड पार्षदो के साथ समन्वय रखकर रायपुर शहर को स्वच्छ शहर बनाने टीम वर्क के साथ कार्य करेंगे। कार्यशाला का संचालन नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने किया एवं नये ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत नये नियमो की जानकारी नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कड्डु ने उपस्थित पार्षदो को दी। काला, हरा, नीला, लाल डस्टबीन में पृथक – पृथक विशेष देखभाल कूडा गीला कूड़ा, सूखा कूडा एवं सेनेटरी कूड़ा पृथक पृथक रखकर लेने एवं अन्य नियमो जागरूकता अभियान सहित नियमो पर कार्यवाही हेतु आवश्यक प्रक्रियाओ की जानकारी सभी पार्षदो को दी गई। इसके पूर्व नगर निगम रायपुर के नवपदस्थ आयुक्त श्री संबित मिश्रा का सभी पार्षदो की ओर से बुके देकर आत्मीय स्वागत महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने किया।

You may have missed