BIG BREAKING…IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड: सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग ने यह आदेश गुरुवार को जारी किया।
सरकार के आदेश के अनुसार, डांगी पर अपने पद के दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। उनके कार्यों से पुलिस विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत यह कार्रवाई की है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन लागू किया गया।
निलंबन के दौरान ये रहेंगे नियम
मुख्यालय: पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा
इस कार्रवाई को सरकार का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।