शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर (छत्तीसगढ़)।

चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कात्यायनी पाठ एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अतिथि शामिल हुए।

इस आयोजन में प्रमुख वक्ताओं के रूप में श्रीमती शुभा शुक्ला निशा, श्रीमती शिप्रा घोष, श्रीमती अंजता चौधरी, डॉ. संध्या रानी शुक्ला, श्रीमती विजया ठाकुर एवं श्रीमती सुमन शर्मा बाजपेयी ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व, देवी उपासना और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीमा कटंकार ने की, जबकि संचालन एवं समन्वय में डॉ. अरुणा यादव (सचिव) और डॉ. लक्ष्मी नारायण लाहोटी (कोषाध्यक्ष) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा एवं मुख्य संरक्षक छबीलाल सोनी का भी विशेष योगदान रहा।

आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोगियों—लक्ष्मी जिल्हारे, नंदनी ठाकुर, दीपाली धर, कृति शुक्ला, प्रीति मिश्रा, समता वारा एवं दौलती गुप्ता—का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित जनों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।