23 से 28 मार्च तक इसुजु का प्री-समर सर्विस कैंप, ग्राहकों के लिए खास ऑफर

रायपुर। इसुजु की बेहतरीन सर्विस और गाड़ी के मालिक बनने का अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पुन: दोहराने के अपने निरंतर प्रयास के अंतर्गत, इसुजु मोटर्स इंडिया अपनी इसुजु डी मैक्स पिक-अप और एसयूवी रेंज के लिए देश भर में एक ‘इसुजु आई -केअर प्री-समर कैंप’ आयोजित करेगी। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को इस मौसम में पूरे देश में बिना किसी परेशानी के वाहन चलाने का अनुभव प्रदान करने के लिए आकर्षक लाभ और निवारक रख-रखाव की जाँचों की सुविधा प्रदान करना है।
‘इसुजु केअर’ की पहल के रूप में, यह प्री-समर कैंप रायपुर इसुजु के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर 23 मार्च से 28 मार्च 2026 (दोनों दिन समेत) के बीच आयोजित किया जायेगा। इस दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिए विशेष ऑफऱ और अनेक लाभ उठा सकते हैं।
कैंप में आने वाले ग्राहकों को नि:शुल्क 37-पॉइंट का संपूर्ण चेक-अप, लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट, पुर्जों पर 5 प्रतिशत की छूट, लुब्रिकेंट्स और तरल पदार्थों पर 5 प्रतिशत की छूट, रिटेल आरएसए पर 20 प्रतिशत की छूट, प्रोकेयर पर 5 प्रतिशत की छूट, विस्तारित वारंटी पर 20 प्रतिशत की छूट एवं मुफ़्त ‘आरईजीईएन ’ सुविधायें प्राप्त होंगी। कुछ विशेष परिस्थितियों में नियम एवं शर्तें लागू होगा और 1 अक्टूबर 2025 के बाद खरीदा गया हो, और यह ऑफऱ केवल 31 मार्च 2026 तक ही मान्य है।.
यह प्री-समर कैंप रायपुर सहित आगरा, अहिल्यानगर, अहमदाबाद, अंबिकापुर, अनंतपुर, बारामूला, बरेली, बाड़मेर, भरूच, भटिंडा, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बीकानेर, बिलासपुर, कालीकट, छत्रपति संभाजी नगर, चेन्नई, चिक्कमगलुरु, कोयंबटूर, धुले, दिल्ली, डिब्रूगढ़, दीमापुर, दुर्गापुर, एर्नाकुलम, गाँधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर (2), जयगांव, जयपुर, जालंधर, जम्मू, जोधपुर, कडप्पा, कलबुर्गी, करनाल, कायमकुलम, खम्मम, कोल्हापुर, कोलकाता, कोट्टायम, कर्नूल, लातूर, एल.बी. नगर (हैदराबाद), लेह, लखनऊ, लुधियाना, मदुरई, मंडी, मंगलुरु, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई (नेरुल और बोरीवली), मुंद्रा, मैसूर, नागपुर, नासिक, नेल्लोर, निज़ामाबाद, नोएडा, पटना, पुणे, राजमुंदरी, राजकोट, रत्नागिरी, सतारा, शिवमोग्गा, सीकर, सिलीगुड़ी, सोलापुर, सूरत, थेनी, त्रिशूर, तिरुनेलवेली, तिरुपति, त्रिची, तिरुवनंतपुरम, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में स्थित इसुजू की सभी अधिकृत सेवा सुविधाओं पर आयोजित किया जायेगा।