साइबर फ्रॉड अलर्ट: शादी का कार्ड भेजकर धोखाधड़ी, APK डाउनलोड करते ही बैंकिंग डेटा हो रहा है कम्प्रोमाइज
राजधानी सहित राज्यभर में साइबर ठगों ने एक नया ऑपरेटिंग पैटर्न सक्रिय कर दिया है। अपराधी WhatsApp पर शादी का डिजिटल निमंत्रण (Wedding Card Invite) भेजने के बहाने नागरिकों को एक APK फाइल डाउनलोड कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। फाइल इंस्टॉल होते ही फोन की परमिशन हाईजैक हो जाती है और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, कॉन्टैक्ट लिस्ट और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी तुरंत क्रिमिनल नेटवर्क तक पहुंच जाती है।
ऑपरेशन का तरीका:
-
WhatsApp पर “शादी का कार्ड देखें” लिंक भेजा जाता है
-
लिंक पर क्लिक करने पर एक APK फाइल डाउनलोड होती है
-
यूज़र जैसे ही इसे इंस्टॉल करता है, फोन रिमोट-कंट्रोल मोड में बदल जाता है
-
इसके बाद बैंक खाते से अनधिकृत लेन-देन शुरू हो जाते हैं
पुलिस का निर्देश:
साइबर सेल ने स्पष्ट सलाह जारी की है कि—
-
अज्ञात लिंक या APK फाइल किसी भी परिस्थिति में इंस्टॉल न करें
-
किसी भी निमंत्रण या लिंक को वैरिफाई किए बिना ओपन न करें
-
संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें
-
फोन में प्ले स्टोर/ऐप स्टोर के बाहर कोई ऐप डाउनलोड न करें
यह फ्राॅड मॉडल नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को हाई-रिस्क ज़ोन में ला रहा है और पुलिस ने इसे urgent threat advisory के रूप में क्लासिफाई किया है।
