FedEx के संस्थापक फ्रेडरिक स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन, लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री के पायनियर रहे

दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक FedEx के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन फ्रेडरिक वॉलेस स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

FedEx के CEO राज सुब्रमण्यम ने कंपनी के स्टाफ को ईमेल भेजकर यह जानकारी दी। स्मिथ ने 1973 में महज़ 389 कर्मचारियों और 14 छोटे प्लेनों से FedEx की शुरुआत की थी। आज कंपनी के पास 705 एयरक्राफ्ट, 2 लाख से ज्यादा डिलिवरी व्हीकल, 5,000 फैसिलिटीज और 5 लाख कर्मचारी हैं, जो हर दिन 1.7 करोड़ शिपमेंट हैंडल करते हैं।

फ्रेडरिक स्मिथ एक सैनिक से बिजनेसमैन बने। उन्होंने वियतनाम युद्ध में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ऑफिसर के रूप में सेवा दी थी। बाद में FedEx की नींव रखी और अमेरिका के 25 शहरों में महज 186 पैकेज से शुरुआत की।

स्मिथ को Forbes की ‘100 ग्रेटेस्ट लिविंग बिजनेस माइंड्स’ की सूची में शामिल किया जा चुका है। वे US वर्ल्ड वॉर II मेमोरियल के को-चेयरमैन भी रहे। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और ऑनरेरी डिग्रियां मिलीं और वे नेशनल एविएशन हॉल ऑफ फेम का भी हिस्सा हैं।

वे इनोवेशन और दूरदृष्टि के प्रतीक थे। 2022 में उन्होंने CEO पद छोड़कर कंपनी के दीर्घकालिक मुद्दों जैसे गवर्नेंस, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस किया।

FedEx के मौजूदा CEO राज सुब्रमण्यम ने उन्हें याद करते हुए कहा, “Fred सिर्फ एक कंपनी के फाउंडर नहीं थे, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और मेंटर थे।

फ्रेडरिक स्मिथ की दूरदर्शिता और नेतृत्व ने FedEx को एक आइकॉनिक ग्लोबल ब्रांड में बदल दिया।

You may have missed