सरगुजा में नदी ने छीनी 4 ज़िंदगियां: मैनी नदी की बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए, तलाश जारी

सरगुजा – गुरुवार शाम मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ ने बड़ा हादसा कर दिया। नदी पार कर रहे ढोड़ागांव के रहने वाले चार लोग, जिनमें एक मां-बेटा की जोड़ी भी शामिल थी, पानी की तेज़ धारा में बह गए।
यह हादसा शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच का है, जब चारों पुटू (जंगली मशरूम) बीनने के बाद घर लौट रहे थे

बहने वालों की पहचान:

  • सोमारी (45 वर्ष)

  • बिनावती (30 वर्ष)

  • अंकिता (8 वर्ष)

  • आरयस (3 वर्ष)

घटना के बाद से एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक चारों का कोई सुराग नहीं मिला है।

लगातार बारिश से नदियों में उफान, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सरगुजा संभाग में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है।

16 दिन पहले आया मानसून, 64 साल में पहली बार मई में दस्तक

इस बार मानसून ने 13 जून की सामान्य तारीख से 16 दिन पहले, मई के महीने में ही प्रदेश में प्रवेश कर लिया था।
पिछले 64 वर्षों में यह पहली बार है कि छत्तीसगढ़ में मानसून मई में पहुंचा। इससे पहले 1971 में 1 जून को मानसून की दस्तक हुई थी।