कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार तेज, मिले 360 नए संक्रमित, जानिए इस जिले में कितने…
रायपुर 12 जुलाई 2022 : प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश भर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 360 संक्रमित मिले है, जबकि एक की मौत हुई है।
बीते 24 घंटे में 11634 सैंपल जांच में 360 लोग पाजिटिव मिले हैं, जो 22 जिलों के हैं। सर्वाधिक 67 केस दुर्ग जिले से मिले हैं। वहीं, रायपुर में 62 केस मिले हैं। जांजगीर-चांपा जिले में एक मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में 1678 एक्टिव केस हैं, जिसमें सर्वाधिक 325 दुर्ग के शामिल हैं। रायपुर में 302 सक्रिय केस हैं।

