इन्फिनिक्स ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन ‘इन्फिनिक्स नोट 50x 5G’ – 50MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी के साथ!

टेक कंपनी इन्फिनिक्स ने आज यानी 27 मार्च को अपना नया बजट स्मार्टफोन ‘इन्फिनिक्स नोट 50x 5G’ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मिलेगा 6.77 इंच का HD+ डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी।
नया स्मार्टफोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन – सी ब्रीज ग्रीन, इनहांस्ड पर्पल और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स – 6GB और 8GB के साथ 128GB स्टोरेज के ऑप्शन में मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹11,499 रखी गई है। आप इसे 3 अप्रैल से प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं।
इन्फिनिक्स नोट 50x 5G: स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन
कैमरा: 50MP मेन कैमरा + 2MP सेंसर (डुअल फ्लैश लाइट) और 8MP फ्रंट कैमरा
बैटरी और चार्जिंग: 5500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
प्रोसेसर: मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिपसेट
OS: एंड्रॉयड 15
रैम और स्टोरेज:
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹11,499
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹12,999
कलर ऑप्शन: सी ब्रीज ग्रीन, इनहांस्ड पर्पल, टाइटेनियम ग्रे

