CRIME NEWS : पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, जानिये क्या है पूरा मामला…
बिहार, 08 जुलाई 2022 : मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर, खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर में पड़ा मिला। जबकि, पति का शव घर से कुछ दूर एक पेड़ से बने फंदे से लटका मिला। घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के बलौर निधि गांव की है।
मृतकों की पहचान दर्जी कुलदीप दास (52) व उसकी पत्नी राजकुमारी देवी (60) के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुलदीप दास ने राजकुमारी से दूसरी शादी की थी। दंपती की दो बेटियां हैं। कुलदीप की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।
इस घटना सूचना मिलने के बाद गायघाट व बेनीबाद ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, दंपती के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हर दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों विवाद होता था।
बेटियों ने बताया कि, सभी देर रात खाना खाकर सोने चले गए थे। सुबह उठे तो देखा कि मां का शव खून से सना पड़ा है। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनकी पहली पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया था।
