सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए रवाना, कल सुबह 3:27 बजे लैंडिंग !

अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जो 9 महीने 13 दिन से अधिक समय से अंतरिक्ष में थे, अब पृथ्वी पर लौटने के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी 18 मार्च को स्पेस स्टेशन से पृथ्वी की ओर लौट रहे हैं।

चारों एस्ट्रोनॉट्स ने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर यात्रा शुरू की। सुबह 08:35 बजे इस स्पेसक्राफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और फिर 10:35 बजे यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हो गया। अब, ये एस्ट्रोनॉट्स 19 मार्च को सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेंगे।