डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि अर्पित, नवनिर्वाचित पार्षद और गणमान्यजन रहे मौजूद

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग और जोन क्रमांक 4 के सहयोग से यह संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन जी.ई. मार्ग स्थित नवीन मार्केट फूल चौक के समीप डॉ. बघेल की मूर्ति स्थल पर रखा गया।
इस आयोजन में नगर निगम रायपुर के इंदिरा गांधी वार्ड नंबर 27 के नवनिर्वाचित पार्षद श्री अवतार बागल के साथ-साथ महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्यजनों ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने मूर्ति स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।