उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी ने निगम जोन 10 के वार्डों की सफाई और विकास कार्यों की की समीक्षा
रायपुर, नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी ने आज निगम जोन 10 क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था, प्रगतिरत विकास कार्यों और राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निगम जोन 10 के वार्डों का निरीक्षण किया, जिसमें जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और विकास कार्यों की गति और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात की।