मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा

वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री  केदार कश्यप के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप के साथ विभागीय बजट प्रस्ताव पर चर्चा की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋर्चा शर्मा और  सुब्रत साहू, वित्त विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग के सचिव  सी.आर. प्रसन्ना, जल संसाधन विभाग के सचिव  राजेश सुकुमार टोप्पो, कौशल विकास सचिव एस. भारतीदासन सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।