CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक ने दो सगे भाइयों को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत..

रायपुर, 04 जुलाई 2022 : दुर्ग जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यहाँ हादसा पटेल चौक बताई जा रही है। तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया हैं। जिसके बाद दोनों सगे भाई की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने ट्रक वाहन को जप्त चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कलेक्ट्रेट से रजिस्ट्री कार्यालय की ओर बोरसी निवासी बीरबल साहू और मन्नू लाल साहू एक्टिव में सवार होकर आ रहे थे, इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने पटेल चौक के पास एक्टिवा सवार भाइयों को चपेट में लिया। जिसमे दोनो की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर आगे की करवाई कर रही है।