रायपुर निगम को लगभग निरन्तर 42 वर्षों पश्चात सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा की सेवाओं को आयुक्त सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया सम्मानित

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम में लगभग 42 वर्षो तक निरन्तर सेवाएं देने के पश्चात 30 नवंबर 24 को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा की सेवाओं को नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए श्री राजेश शर्मा को 2 लाख रूपये उपादान राशि का धनादेश मंच पर ससम्मान प्रदत्त किया गया।

आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा द्वारा रायपुर नगर निगम को दी गयी सेवाओं को सराहा एवं निगम अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ श्री उज्जवल पोरवाल, निगम मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री संजय बागड़े, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में ओएसडी श्री निशिकांत वर्मा, नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के उपाध्यक्ष श्री मोहित कुमार, उपायुक्त गणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं,अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से उन्हें बुके, श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए उनकी सेवाओं को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल सुखी, समृद्ध, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

निगम अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के तकनीकी प्रकोष्ठ में मुख्य अभियंता रहे श्री राजेश शर्मा की सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति दिए गए सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (आईटी) श्री आशीष मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed