CG CRIME NEWS : बेरहम पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या, जानिये क्या है वजह…

रायपुर, 27जून 2022 : महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना के क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ शराबी पति ने मामूली विवाद के चलते पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। यह पूरी घटना बागबाहरा थाना के ग्राम खोपली की है।

जानकारी के मुताबिक, हत्यारा पति खिलावन मेहर का अपनी पत्नी कौशल्या मेहर के साथ अपने बेटे राहुल मेहर 7 वर्षीय के हांथ में मोच लगी हुई थी। मामूली से हांथ के मोच के नाम से दोनो पति पत्नि में झगडा शुरू हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की आरोपी खिलावन मेहर ने आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से पत्नि कौशल्या मेहर पर ताबड़तोड़ हमला कर जान ले ली। हत्या के वक्त आरोपी खिलावन मेहर का छोटा भाई संतोष मेहर भी घर पर मौजूद था। पुलिस को मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ़्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

You may have missed