CRIME NEWS : सिरफिरे आशिक ने युवती को मारी गोली…

हरियाणा, 25 जून 2022 : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती को गोली मार दी। यह पूरी घटना गुरुग्राम स्थित मानेसर IMT में वारदात सेक्टर-8 एरिया में उस समय हुई जब युवती कंपनी जा रही थी। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।

जानकारी के मुताबिक,  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली 23 साल की युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत है। शनिवार को वह कंपनी जा रही थी। तभी अभय नाम युवक बाइक पर वहां पहुंचा और लड़की को गोली मार दी। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।