बोरवेल में फसे राहुल को सुरक्षित निकालने के लिये मुख्यमंत्री स्वयं कर रहें मॉनिटरिंग…
रायपुर, 11 जून 2022 : जांजगीर चांपा जिले मालखरौदा स्थित पिहारिद गांव में 10 वर्षीय राहुल, अपने ही घर के पीछे खेलते हुये खुले बोरबेल में जा गिरा। जिसके बचाव में आपदा एवम राहत प्रबंधन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। घटना सुबह 11 बजे के क़रीब की हैं लेकिन राहुल को अभी तक बाहर निकलने में कामयाबी नहीं मिली हैं। NDRF की टीमें लगातर प्रयास में लगी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में जानकारी दी हैं की, बोरवेल में फँसे राहुल को बचाने के लिए पूरे प्रशासनिक अमले को काम पर लगा दिया गया हैं, सीएम, खुद रेस्क्यू टीम के सीधा सम्पर्क में हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने बच्चे के माता-पिता से विडियो कॉल पर बात भी की है।
