मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट, 13 जिलों में भीषण बारिश की चेतावनी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले 48 घंटे तक बारिश होगी। जिन जिलों के लिए 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें कोरिया, सूरजपुर, जांजगीर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर शामिल हैं। इन जिलों में प्रदेश में जबरदस्त बारिश होगी।
वहीं गरज और चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। वहीं अगले 48 घंटे में सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और बेमेतरा में बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने जलभराव और विजिबिलीटी में कमी की भी चेतावनी दी है।
