शादी की अफवाहों पर रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल…

रायपुर। दिसंबर 2024 में अपने से 9 साल छोटे शुभमन गिल के साथ शादी करने जा रही हैं रिद्धिमा पंडित। इन खबरों पर रिद्धिमा ने अब एक इंटरव्यू में सफाई दी है। साथ ही उन्होंने शुभमन को क्यूट भी कहा है। फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में रिद्धिमा ने कहा, ‘पहली बात तो ये है कि मैं शुभमन को जानती तक नहीं हूं। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन मैं उन्हें पर्सनली जानती नहीं हूं। जब मैं कभी उन्हें मिलूंगी तो मुझे पक्का पता है कि हम हंसेंगे इस बारे में बात करके। वो बेहद क्यूट हैं लेकिन फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है।

कुछ महीने पहले भी रिद्धिमा ने शुभमन के साथ अपनी शादी की खबरों का सोशल मीडिया पर खंडन कर दिया था। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके कहा था- मेरी सुबह की शुरुआत बहुत सारे जर्नलिस्ट के कॉल से हुई। सभी को मेरी होने वाली शादी के बारे में जानना था। लेकिन कौन सी शादी? किसके साथ?

अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ हो रहा है। मैं शादी के बारे में सोच रही हूं तो इसकी अनाउंसमेंट खुद सामने से आकर करूंगी। फिलहाल इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

You may have missed