अवैध संबंध के शक में हत्या, पति ने ले ली मां और उसके बच्चों की जान, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया.
मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है.

You may have missed