सेना में भर्ती के लिए युवाओं में भारी उत्‍साह , एक घंटे पहले 600 युवाओं ने दी उपस्थिति…

जांचगीर-चांपा, 16 दिसम्‍बर, 2023 : पुलिस लाइन, जांचगीर-चांपा में आयोजित किए जा रहे सेना भर्ती रैली के पहले दिन 15 दिसम्‍बर, 2023 को छत्‍तीसगढ़ के 03 जिलों- बिलासपुर, मनेन्‍द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ति के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। आज के दिन के लिए 815 युवाओं को एडमिट कार्ड जारी किया गया था, जिसमें से 680 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दी
उम्‍मीदवारों ने एक-दूसरे से प्रतिस्‍पर्धा करने में बहुत उत्‍साह दिखाया और शारीरिक दृढ़ता दिखाई, इसमें 244 युवाओं ने दौड़ प्रतिस्‍पर्धा पास की । गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ के 33 जिलों के 6853 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आयोजित की गयी सीईई परीक्षा पास की है । दौड़ प्रतिस्‍पर्धा पास उम्‍मीदवारों को अब शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा।
जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा और सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के संयुक्‍त सहयोग से भर्ती प्रकिया सुचारू रूप से चल रही है । भारतीय सेना में चयन निष्‍पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्‍यता के आधार पर होता है।

 

You may have missed