Accident : मैक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, यहां एक तेज रफ्तार बस 80 फीट खाई में गिर गई। इस हादसे में एक साल के बच्चे समेत 29 लोगों की जान चली गई।जबकि 17 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जीसस रोमेरो ने बताया कि हादसे की जांच शुरू हो गई है। फिलहाल ऐसा लग रहा है जैसे हादसा तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ। अल जजीरा के मुताबिक ड्राइवर ने बस का कंट्रोल खो दिया था, जिसकी वजह से बस खाई में गिर गई। जहां ये हादसा हुआ वह शहर पहाड़ी इलाके में बसा है। घुमावदार सड़कें हैं और गहरी खाई हैं।
बताया जा रहा है कि, ये हादसा मगडालेना पेनास्को गांव के पास हुआ। मृतकों में 13 पुरुष, 13 महिलाएं और एक साल का बच्चा शामिल है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।