स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि में पुष्पांजलि कार्यक्रम…

रायपुर ,12 जून 2023 : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि दिनांक 19 जून 2023 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे राजधानी रायपुर शहर के जीई मार्ग पर शहीद स्मारक भवन परिसर में स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष उन्हें सादर नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है.