भिलाई , 29 अप्रैल 2023 : अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ के भिलाई में कथावचन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता लिया और नक्सली घटना को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पुलिस सैनिक सभी लोग लगे रहते हैं, हमारे धरती को जोड़ने के लिए ना कि तोड़ने के लिए, इतना कहना चाहता हूं कि जहां भी नक्सली घटना होता है।
वहां पर जवान की जान जाती है तो परिवार वाले रोते हैं,जो बद्दुआ दिया जाता है हमको भी नष्ट कर देगा,जीवन को अच्छा बनाने की कोशिश करें। साथ ही उन्होंने समलैंगिकता को लेकर कहा कि समलैंगिक विवाह को जो प्रस्ताव रखा गया है, यह श्रेष्ठ नहीं है हमारे आने वाले सनातन धर्म के लिए कहीं ना कहीं चोट पहुंचाने वाला है। बता दे कि पंडित प्रदीप मिश्रा 25 अप्रैल से लेकर 1 मई तक भिलाई के जयंती स्टेडियम मैदान में एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे।