छत्तीसगढ़ के इस जिले में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक, मंडप में मची चीख-पुकार…

बस्तर , 20 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक हुआ है। यहां शादी की रस्म के दौरान अचानक लाइट गुल हुई। जिसके बाद किसी अज्ञात शख्स ने एसिड से अटैक कर दिया। एसिड के छींटे आसपास में मौजूद करीब 10 से ज्यादा लोगों पर पड़े। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। मामला बस्तर जिले के आमाबाल गांव का है।
जानकारी अनुसार, सुधापाल के रहने वाले डमरू बघेल (23) की शादी सुनीता कश्यप (19) के साथ हो रही थी। तभी अचानक लाइट चली गई। तभी किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड से हमला कर दिया। एसिड अटैक की घटना के बाद से अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही एसिड अटैक हुआ तो शादी में शामिल हुए रिश्तेदार समेत गांव के लोग यहां-वहां भागने लगे।
कुछ देर के बाद जब लाइट आई तो देखा दूल्हा-दुल्हन दोनों के शरीर के कई अंगों में एसिड के छींटे पड़े थे। इसके साथ ही बच्चे महिला समेत अन्य 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। और इस मामले की शिकायत भानपुरी पुलिस को दी है। फिलहाल भानपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ये लोग हुए घायल
दूल्हा डमरू और दुल्हन सुनीता के अलावा संपत बघेल (32) टेमेश्वर मौर्य (06), तुला कश्यप (19), जामनी कश्यप (04), गूंजी ठाकुर (25) कारी बाई कश्यप (29) गुनमनी कश्यप (29) मालती कश्यप (38) मिटकी कश्यप (38) गोयनदा कश्यप (38) शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed