राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय असम के तिनसुकिया जिले में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च में सम्मिलित हुए…

रायपुर , 2 अप्रैल 2023 : तिनसुकिया (असम)। कांग्रेस भारत देश के प्रदेश भर में मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन के तहत् लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बीती रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय भी असम के तिनसुकिया जिले में चलाये जा रहे लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए एवं उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसी भी सम्मिलित हुए और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जहाँ जनहित के लिए शांति मार्च कर रहे असम प्रभारी विकास उपाध्याय और कांग्रेसजनों को बी एस एफ, सी आर पी एफ और पुलिस ने बर्बरता से रोका।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस की यह लड़ाई मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों से भारत के प्रत्येक नागरिकों को बचाने की लड़ाई है। जिस प्रकार भाजपा की मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं का सहारा लेकर उनका दुरुपयोग कर रही है, जाहिर सी बात है कि वो लोकतंत्र को दबाने की कोशिश में लगी हुई है और अपने विपक्षों का दमन करने अत्यधिक निचली स्तर पर जा रही है। असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने असम के तिनसुकिया जिले में चलाये जा रहे लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च में हजारों कांग्रेसियों के साथ हाथ में मशाल लिये तिनसुकिया जिले के विभिन्न स्थानों में पहुँचे एवं मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि ‘‘हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।’’ जहाँ जनहित के लिए शांति मार्च कर रहे असम प्रभारी विकास उपाध्याय और कांग्रेसजनों को बि एस एफ, सी आर पी एफ और पुलिस ने बर्बरता से रोका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed