CG Accident Breaking : भीषण सड़क हादसा : बाराती बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 80 से ज्यादा लोग घायल

बलौदाबाजार , 29 मार्च 2023 : CG Accident Breaking : जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ बरपाली के पास बाराती बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं 80 से अधिक लोग घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया. गिधौरी पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम बसंत कुमार साहू। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed