एमसी स्टैन बने BIG BOSS 16 के विनर, शिव ठाकरे रहे रनर अप…

Bigg Boss 16 Winner Name : बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एम सी स्टैन के नाम हो गई है। उन्होंने शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़कर यह शो अपने नाम कर लिया है। शो में पहले प्रियंका और शिव के बीच मुकाबला माना जा रहा था लेकिन अंति वक्त में बड़ा उलटफेर हुआ।
सबको पछाड़ते हुए एमसी स्टैन सीजन के विजेता बन गए हैं। दूसरे नंबर पर शिव ठाकरे रहे । एमसी स्टैन को सबसे ज्यादा वोट मिले। उन्हें पुरस्कार के रूप में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी, 31 लाख रुपये और एक कार दी गई।