राजधानीवासियों को मिली बड़ी सौगात, तेलघानी आरओबी का हुआ लोकार्पण…

रायपुर, 3 फरवरी 2023 : रायपुरवासियों को बड़ी सौगात मिली है। यहां तेलघानी आरओबी पर आवागमन शुरू हो गई है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद थे।
शहर की जनता को अब सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। 35.54 करोड़ रूपए की लागत से बनी आरओबी 526 मीटर लंबा है। वही इसके साथ ही गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज पर भी आवागमन शुरू हो गया है।
जिससे क्षेत्र की 3 लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा, इसे 15.73 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया है और ये 407 मीटर लंबा आरयूबी है।

You may have missed