बिलासपुर , 1 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की बेटी ने मिस भारत की खिताब जीता है। बता दे कि श्री एस के श्रीवास्तव की पुत्री विधि श्रीवास्तव ने यू एस ए जॉर्जिया स्टेट अटलांटा में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेकर फर्स्ट रनर अप मिस भारत की खिताब जीतकर पूरे भारत एवं प्रदेश का नाम रोशन की है।
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की न्याय धानी बिलासपुर के लिए यह एक गौरव का विषय है कि यहां की बेटियां ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में जाकर भी अपना प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं निश्चित रूप से भारत सरकार का यह स्वपन नारी शक्ति साकार होते नजर आ रहा है इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर निवासियों ने उन्हें बधाई दी है।