कांग्रेस का बड़ा एक्शन , 38 पदाधिकारी निलंबित ,सामने आई यह बड़ी वजह…

गुजरात, 21 जनवरी 2023 : गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए 38 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। कांग्रेस की अनुशासन समिति द्व्रारा यह कार्यवाही की गईं है। इस समिति ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 38 पदाधिकारियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव में करारी हार से उबरने की कोशिश में जुटी प्रदेश कांग्रेस फिलहाल अपनी कमियों को लेकर मंथन में जुटी है.गुजरात (Gujarat) विधानसभा चुनाव में करारी हार से उबरने की कोशिश में जुटी प्रदेश कांग्रेस फिलहाल अपनी कमियों को लेकर मंथन में जुटी है.
कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें बालूभाई पटेल ने बताया कि दिसंबर 2022 में कांग्रेस की अनुशासन समिति की पुन:रचना की गई. समिति के समक्ष गुजरात (Gujarat) विधानसभा चुनाव में अनुशासन भंग करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की कुल 71 शिकायतें मिली। इसमें 95 कार्यकर्ताओं का समावेश पाया गया। दो बैठकों में इस संबंध में स्पष्ट जानकारी दी गई।
इसके बाद 38 कार्यकर्ताओं-नेताओं को उनके पद से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिन मामलों में जांच की जरूरत है, वैसे 18 मांग करने वाले और जिनकी विरुद्ध शिकायत है, उन्हें बुलाया जाएगा। 5 मामलों में जिला कांग्रेस समिति के प्रमुख से समन्वय कर निर्णय किया जाएगा। सामान्य केसों में 8 कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। वहीं 11 शिकायतों में तथ्य नहीं होने की वजह से उन्हें रद्द कर दिया गया. जबकि 4 मामलों को लंबित रखा गया है।