पाकिस्तान , 14 जनवरी 2023 : पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है. वही आटा और चावल खरीदना जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है और रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष हो रहा है. महंगाई से परेशान पाकिस्तान के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें लोग आटे के लिए छीनाझपटी करते नजर आ रहे हैं.इस संकट के दौर में बच्चों को खाना तक नहीं मिल रहा है. पाकिस्तान की जनता सरकार से खफा हैं.
आपको बता दे कि पाकिस्तान में दूसरे देशों से भेजी जाने वाले रकम 31 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है और दिसंबर में यह घटकर 2 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं.
वहीं बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा कि विदेशों से भेजी गई राशि दिसंबर 2022 में 2.04 अरब डॉलर रही और यह एक साल पहले की अवधि 2.52 अरब डॉलर की तुलना में 19% कम है.