केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की आई धमकी , बढ़ाई गई सुरक्षा…

नई दिल्ली ,14 जनवरी 2023 : देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को किसी अज्ञात शख्स ने गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। 
अज्ञात कॉलर ने 10 मिनट के अंदर दो बार कॉल करके धमकी दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों धमकी भरे कॉल गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में सुबह 11.30 बजे और 11.40 बजे आए थे। 
नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया कि नितिन गडकरी को दो धमकी भरे फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

You may have missed