प्रदेश प्रभारी सैलजा के निर्देश पर PCC ने तमाम मंत्रियों को लिखा पत्र, शासकीय कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं को बुलाने कलेक्टरों को निर्देश…

रायपुर, 14 जनवरी 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष हैं। चुनाव से पहले राजनितिक पार्टियां अपने-अपने सीनियर नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को साधना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी अपने सीनियर नेताओं को मान सम्मान दिलाने के लिए सभी मंत्रियों को पत्र लिखा है।
संगठन महामंत्री की तरफ से से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि वो अपने प्रभार वाले जिलों में कलेक्टर के निर्देश करें कि प्रशासनिक, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में जिलों के सीनियर लीडर्स को यथा योग्य सम्मान दें।
पत्र में यह भी कहा है कि मंत्री जिलों के प्रवास के दौरान जिले के पदाधिकारियों को महत्व देंगे। कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा।
वहीं पदाधिकारियों से जिले के दौरे के दौरान मंत्रियों को भेंट करने और कांग्रेस भवनों में मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने को भी कहा गया है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद कुमारी शैलजा अब कसावट शुरू कर दी हैं, अब देखना यह होगा कि उनके इस आदेश में कितना अमल हो पता है

 

You may have missed