जशपुर,14 नवंबर 2022 : RSS चीफ मोहन भागवत ने श्रद्धेय स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने किया।
जूदेव का जन्म 8 मार्च 1949 को जशपुर के तत्कालीन शाही परिवार में हुआ था। स्वतंत्रता के बाद रियासत अविभाजित मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले का हिस्सा बन गई।
साल 2000 में जब मध्य प्रदेश के अलग होकर छत्तीसगढ़ नामक नया राज्य अस्तित्व में आया, तो जशपुर नए राज्य का हिस्सा बन गया। जूदेव के पिता राजा विजय भूषण सिंह देव जशपुर के अंतिम शासक थे।