नदीमोड़ महासमुंद में बड़ा हादसा 3 गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर

महासमुंद , 29 अक्टूबर 2022 : जिले के नदीमोड़ के पास 3 गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई है। वहीं घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
फिलहाल कितने लोग घायल हुए है और गाड़ियों में कितने लोग सवार थे इसका पता अभी नहीं चला है।
घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची यातायात व्यवस्था संभाला और जांच में जुट गई है।