रायपुर , 28 अक्टूबर 2022 : राज्योत्सव के पूर्व राज्य सरकार ने ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के RHEO का ग्रेड पे बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO) को भी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) की तरह 2800 का ग्रेड पे मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक जब से इस पद का सृजन हुआ था, तब RAEO और RHEO का ग्रेड पे 2400 ही था, लेकिन इसी बीच 2016 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का ग्रेड 2400 से बढ़ाकर 2800 कर दिया। इस फैसले के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी के बीच वेतन का अंतर करीब 6500 रूपये का बढ़ गया।
इसके बाद से ही RHEO की तरफ से लगातार मांगें सरकार के सामने बुलंद की जा रही थी। अलग-अलग चरण के आंदोलन के बाद अब राज्य सरकार ने RAEO की तर्ज पर RHEO यानि उद्यानिकी विस्तार अधिकारी का भी ग्रेड पे 2800 कर दिया है। बता दे कि अभी ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों को 35000 रुपये वेतन मिलता है, जो अब बढ़कर 40,000 रूपये हो जायेगा।