9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर , देखें लिस्ट…
पंजाब। राज्य सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं , ये नियुक्तियां प्रशासनिक आधार पर की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
देखें ट्रांसफर लिस्ट :-
गुरप्रीत कौर सपरा को जालंधर के डिविजनल कमिश्नर का ट्रांसफर किया गया है। अब 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार जालंधर के नए डिविजनल कमिश्नर होंगे।
आलोक शेखर को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जेल नियुक्त किए गए हैं।
तेजवीर सिंह को अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोकल गवर्नमेंट बनाया गया है।
अजय शर्मा को पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
राहुल तिवारी को विज्ञान, तकनीकी और पर्यावरण विभाग में प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। वे हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।
दिलराज सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग में प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है।
अमित ढाका को योजना विभाग का प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है। वे एमजीएसआईपीए का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
