6 सत्रों में 36 DGP देंगे प्रेजेंटेशन, हर राज्य को 1 घंटे का समय
रायपुर | भास्कर एक्सक्लूसिव
DGP–IG कॉन्फ्रेंस का मुख्य भाग छह अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगा। देशभर के 36 DGP अपने-अपने राज्यों की सुरक्षा स्थिति, चुनौतियों और सुधार मॉडल को प्रेजेंटेशन के रूप में पेश करेंगे। हर राज्य को एक घंटे का समय मिलेगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय इन प्रस्तुतियों के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचा अपडेट करेगा। आखिर में PM और गृह मंत्री निर्णय करेंगे कि किस राज्य का मॉडल “राष्ट्रीय मॉडल राज्य” के रूप में चुना जाएगा।
प्रेजेंटेशन के मुख्य विषय
-
राज्यवार कानून-व्यवस्था
-
सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और मिलिटेंसी
-
साइबर क्राइम से मुकाबला
-
ड्रग नेटवर्क पर रोकथाम
-
साम्प्रदायिक तनाव प्रबंधन मॉडल
यह बैठक देश की भविष्य की सुरक्षा नीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
