आरंग , 10 जुलाई 2023 : रायपुर के आरंग विधानसभा के अंतर्गत चरौदा में बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 3 मासूमों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि मरने वालों में कु. केशर साहू (उम्र 08 वर्ष),उल्लास साहू (5 वर्ष) पिता सोमनाथ साहू सगे भाई-बहन है. वही पेयस साहू (04 वर्ष) सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा है. तीनों मासूम घर से लगे ब्यारा में अमरूद तोड़ रहे थे. ब्यारा में ही एक बड़ा कुआं है. इस दौरान तीनों मासूम कुएं में गिर गए.
काफी देर हो जाने के बाद भी जब बच्चे घर नहीं पहुचें, तब परिजन बच्चों को आस पास ढूंढने लग गए. तभी कुएं में लगा जाली टूटा हुआ नजर आया. परिवार के लोगो ने कुएं की तलाशी ली जहां पर तीनों मासूम मृत पाए गए. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूमो के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.