रायपुर , 28 जून 2023 : आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी द्वारा नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी विभागीय आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर में विभागीय पदोन्नति समिति ( डीपीसी) की विगत दिनांक 14 जून 2023 को हुई बैठक में की गयी अनुशंसा के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत प्रेमचंद दुबे को राजस्व निरीक्षक के पद पर एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत सर्वश्री संदीप सुहाने,अब्दुल सत्तार, हीरालाल निर्मलकर, नरेन्द्र साहू, अशोक गिरी गोस्वामी, देवेन्द्र नायक, संतोष कुमार वर्मा, राजू तिवारी, दयानन्द सेन, श्यामू निषाद, विनोद कुमार साहू, जितेन्द्र नियाल, इंद्रजीत कुर्रे, खगेंद्र सोनी, आकाश झा, स्वाती साहू, श्रीमती नीलम सहारे, योगेन्द्र दुबे, तपेश कश्यप, नीलिमा ठाकरे, चित्रकान्त शर्मा, मनीष कुमार भोई को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर शासकीय नियमानुसार प्रक्रिया के अन्तर्गत परीविक्षा अवधि के अधीन पदोन्नति दी गयी है.
विभागीय पदोन्नति आदेश जारी होने पर अत्यंत प्रसन्नता सहित नगर निगम के सम्बंधित पदोन्नत राजस्व कर्मचारियों ने महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग के अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी, अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, अरविन्द शर्मा, उपायुक्त सामान्य प्रशासन कृष्णा देवी खटीक, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर आर. के. डोंगरे को हार्दिक धन्यवाद दिया है.