सर्व वर्ग हिताय के 2000 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन थामने का सिलसिला लगातार जारी है.इसमें पूर्व विधायक,जिला अध्यक्ष,जनपद से लेकर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता भी शामिल है.वही आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में सर्व वर्ग हिताय समूह के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। सर्व वर्ग हिताय समूह के 2000 से अधिक लोगों ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। 
बता दे एक दिन पूर्व ही कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके पूर्व 15 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व विधायक विधान मिश्रा प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।
वही इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले सर्व वर्ग हिताय समूह के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में आप सभी का स्वागत है। भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है। भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है। 1952 में हमने संकल्प लिया था कि एक देश में दो निशान दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया।
भगवान श्रीराम 500 वर्षों तक टेंट में रहे भाजपा ने नारा दिया, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। भाजपा ने जनभावनाओं के अनुरूप 500 साल बाद अयोध्या में भगवान राम को पुनः प्रतिष्ठित किया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ना चाहते हैं और इसके लिए दिन-रात काम करते हैं।
भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। आज मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता एवं सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से पूरी तन्मयता के साथ मोदी का लक्ष्य 400 पार को लेकर काम करना है।