Saturday, September 23, 2023

अंग्रेजों के बनाए 160 साल पुराने कानून होंगे खत्म, IPC, CRPC-एविडेंस कानून को नया रूप, लोकसभा में बिल पेश…

नई दिल्ली , 12 अगस्त 2023 : अंग्रेजों के बनाए 3 बड़े कानून खत्म हो जाएंगे और उसकी जगह नए भारत के नए कानून ले लेंगे। पहला IPC, दूसरा CrPC और तीसरा इंडियन एविडेंस कोड (Indian Evidence Code), ये तीनों पुराने कानून खत्म हो जाएंगे और इनकी जगह भारत सरकार के बनाए तीन संशोधित कानून प्रभावी होंगे। जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बता दें कि मोदी सरकार ने ब्रिटिश हुकूमत से चले आ रहे पुराने कानूनों में बड़ा बदलाव किया है।
अब भारतीय न्याय संहिता 2023, Indian Penal Code यानी IPC 1860 की जगह लेगा। Criminal Procedure Code यानी CrPC 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता होगा तो वहीं Indian Evidence Code 1872 को भारतीय साक्ष्य विधेयक रिप्लेस करेगा। बता दें कि IPC, CrPC और Indian Evidence Code में मोदी सरकार ने क्या-क्या बदलाव किए हैं। IPC की जगह लेने वाले प्रस्तावित भारतीय न्याय संहिता, 2023 में कुल 356 धाराएं होंगी। पहले इसमें 511 धाराएं होती थीं। मौजूदा IPC की 22 धाराओं को खत्म किया जाएगा।
कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आपको बताते हैं-
1- जिन मामलों में 7 साल या उससे ज्यादा की सजा है, उस मामले में Crime Scene पर Forensic Team का जाना जरूरी होगा।
2- यौन हिंसा के मामले में पीड़िता के बयान की Video Recording अनिवार्य होगी।
3- 7 साल से ज्यादा की सजा वाले केस को खत्म करना है तो पीड़ित को सुने बगैर केस वापस नहीं होगा।
4- किसी भी मामले में 90 दिन के अंदर Chargesheet फाइल करनी पड़ेगी।
5- किसी मामले में बहस पूरी होने के बाद एक महीने के भीतर कोर्ट को फैसला सुनाना होगा।
6- पुलिस अधिकारियों के खिलाफ Trial चलाने का फैसला सरकार को 120 दिन में करना होगा।
7- Mob Lynching के मामले में दोषियों को 7 साल की सजा, आजीवन कारावास या मौत की सजा भी हो सकती है।
8- Gang Rape के सभी मामलों में 20 साल की सजा या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान होगा।
9- 18 साल से कम उम्र की लड़की से गैंगरेप के केस में मौत की सजा का प्रावधान होगा।
10- मौत की सजा को सिर्फ आजीवन कारावास में ही बदला जा सकेगा।
11- दोषसिद्धि के बाद 30 दिन के भीतर सजा सुनाना जरूरी होगा।
12- पहली बार सजा के तौर पर Community Service की शुरुआत होगी।

Related Articles

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन 7 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट…

रायपुर, 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा,...

बैंक रॉबरी वारदात का सीन रिक्रिएशन , लुटेरों के साथ पहुंची पुलिस…

रायगढ़ , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों एक बड़ी बैंक रॉबरी के मामले में रायगढ़ पुलिस एक बार...