इस तारीख से होगी10वीं-12वीं परीक्षा , आदेश जारी…

मध्यप्रदेश, 5 नवंबर 2022 : माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब फरवरी की बजाय मार्च में आयोजित की जाएगी।
ये परीक्षाएं 1 से 31 मार्च तक चलेंगी। इस संबंध में माशिमं ने शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी किया है और स्कूल शिक्षा मंत्री ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित की जा रही है। इस बार फरवरी महीने से ही छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जा रही है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के होने के बाद मार्च से ही बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से मार्च के बीच होंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 13 से 28 फरवरी 2023 और सैद्धान्तिक परीक्षाएं 01 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed