ये हो सकते है भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून 2024 को पूरा होने वाला है। पार्टी को इससे पहले अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन कर लेना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में ही पूरा हो चुका था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनके कार्यकाल को 30 जून तक बढ़ा दिया गया। फिलहाल, मोदी 3.0 सरकार में जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। अब भाजपा में उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा और प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अध्यक्ष पद की दौड़ में ये नेता शामिल
सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, भाजपा के अगले अध्यक्ष पद की दौड़ में जो लोग शामिल हैं, उनमें महाराष्ट्र के पार्टी नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का नाम सबसे ऊपर है. विनोद तावड़े भाजपा की बिहार इकाई के प्रभारी भी रह चुके हैं और बताया जा रहा है कि अभी हाल के महीनों में बिहार की सियासत में हुए बदलाव में इनकी भूमिका अहम है। इसके बाद राधामोहन सिंह के नाम की भी चर्चा की जा रही है। इसके अलावा, तीसरा नाम आदिवासी चेहरा फगन सिंह कुलस्ते का है। इस दौड़ में चौथा नाम अनुराग ठाकुर का भी शामिल है। इन चार नामों के अलावा, एक और चर्चा चल रही है कि इस भाजपा का फोकस दक्षिण भारत के राज्यों में अपनी पकड़ बनाने पर टिका है।